Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना कर ही हम चुनावी चुनौतियों...

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना कर ही हम चुनावी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं–विजय प्रताप सिंह

अंबेडकर नगर । बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत भाजपा अपनी संगठन को निचले स्तर तक लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई है। जिसके लिए भाजपा ने सोमवार को जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित कर बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरा करने का गुर सिखाया।

               बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना कर ही हम चुनावी सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा डिजिटल के भी मामले में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।उन्होंने संगठन की मुख्य धारा में सभी वर्ग और समाज के लोगों को अग्रणी भूमिका लाने का कार्य शाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करते हुए विधान सभा और मंडलों की कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया।

           कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश की जनता को समृद्धशाली बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।कार्यशाला का राष्ट्र गान के साथ समापन हुआ।

       कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा,निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,मनोज मिश्र,डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र,आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,डाक्टर विनोद कुमार,मीसम रजा,सुधांशु त्रिपाठी,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,सीता राम सिंह,कुलदीप अग्रहरि आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments