Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपर पुलिस अधीक्षक ने मालीपुर थाने का किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने मालीपुर थाने का किया निरीक्षण

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय द्वारा मालीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्द द्वारा सलामी ली गयी तत्पश्चात  थाना कार्यालय,शस्त्रागार,  भोजनालय ,बैरिक एवं समस्त कार्यालयों के अभिलेखों, आपदा उपकरणों, शस्त्रों आदि का बारी बारी निरीक्षण किया गया, थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए चुनाव रजिस्टर व अभिलेखों के रख रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं बीट आरक्षियों की गोष्ठी कर जानकारी लिया। आगमी नगर निकाय चुनाव को सकुशल , निष्पक्ष व  त्यौहारों को शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाने पर नियुक्त समस्त को थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर अपराधियों में अपराध के प्रति भय का माहौल स्थापित करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार,बृजेश सिंह,अनुरुद्ध सिंह समेत समस्त कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments