Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले 1250 किसानों को किया गया सम्मानित

किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले 1250 किसानों को किया गया सम्मानित

अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड भियांव की ग्राम पंचायत नोनहर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समारोह पूर्वक 1250 किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त किसानों को किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राम निवास यादव एवम भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर के संयोजन में सम्मानित किया गया।

        मुख्य अतिथि राम निवास यादव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने की अपनी वचनबद्धता को चरितार्थ करने में किसी भी प्रकार का कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। कहा कि पेश बजट में किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी सहूलियत देने का काम किया है। किसान सम्मान निधि प्राप्त होने से किसान भाइयों को काफी राहत मिली है।

      विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान हित में बड़ा कदम उठाते हुए खेत की सिंचाई के लिए उनके व्यक्तिगत नलकूपों की बिजली को फ्री कर उनकी बड़े समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्त्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। किसान की समस्या को हल करने के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

          समारोह के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।

         किसान सम्मान समारोह को पूर्व विधायक सुभाष राय,विस्तारक राकेश कुमार सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजा राम मौर्य ने सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments