Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी सहित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत, श्रम व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियो की उपस्थिति में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों व निवेशको की समस्याओं एवं सुझावों को एक-एक करके गम्भीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियो को समस्याओ के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के योजनाओं की विस्तृत एवम् अद्यतन जानकारी रखें और उद्यमियों को भी प्रदान करें। निवेशको को योजनाओ की जानकारी सुगमता से उपलब्ध कराये। निवेशको की समस्याओ का संबंधित विभाग त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments