Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर की मनाई गई तीसरी पुण्य तिथि

पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर की मनाई गई तीसरी पुण्य तिथि

आलापुर अम्बेडकरनगर। पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर की सपा नेताओं ने तीसरी पुण्यतिथि मनाई। उनकी नीति रीति आज भी लोगो के मार्ग दर्शन का काम करती हैं। स्वर्गीय भीम प्रसाद सोनकर की पुत्र वधू सुनीता सोनकर, पुत्र सपा नेता पंकज सोनकर,श्रीराम मौर्य, वकील अहमद, आदि ने पूर्णतिथि पर चित्र पर माल्यर्पण किया। युवा सपा नेता पंकज सोनकर ने कहा कि मेरे पिता हम लोगों के बीच में नहीं है।मगर उनकी नीतियां व रीतियां व बिचार आज भी हम लोगों को मार्गदर्शन का काम करती हैं,मेरे पिता जी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने पुरे जीवन में कभी भी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया। उनकी कमी को आज भी हमलोग महसूस करते हैं।सुनीता सोनकर ने कहा विधायक जी ने पूरे जीवन काल में कभी राजनीती को हथियर नहीं बनाया। इस मौके पर रामशकल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रद्युमन यादव,हीरा लाल यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख,प्रमोद पाण्डेय, भीम सिंह, बी के सिंह, रामअनुज यादव, राजेश सोनकर, रामअचल यादव, गंगाशंकर साहू, सुरेश सोनी, अनवर आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments