Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में 3 की मौत एक गंभीर

सड़क हादसे में 3 की मौत एक गंभीर

अयोध्या। अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग रुदौली थाना अंतर्गत जगदीशपुर मजरे पलसंडा में भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं व एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन निवासी चंडी भानपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर निरमा बेच रहा था जिसे महिलाएं खरीद रही थी। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार मैजिक (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर निरमा सेल्समैन की मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर गिर गया। दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में निरमा खरीद रहे दो महिलाएं सुरती पुत्री बसंत लाल उम्र करीब 19 वर्ष व जातिरा पुत्री राम दुलारे उम्र करीब 42 वर्ष निवासी जगदीशपुर मजरे बिलसंडा , रुदौली अयोध्या की भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक अन्य महिला अनुपा पत्नी अनिल निषाद उम्र करीब 23 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया । मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने हाईवे पर लगे जाम को हटवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments