Friday, March 6, 2026
HomeHome24 घंटे चल रहा है फतेहगंज ओवरब्रिज निर्माण का कार्य, 25 प्रतिशत...

24 घंटे चल रहा है फतेहगंज ओवरब्रिज निर्माण का कार्य, 25 प्रतिशत हुआ है अधिग्रहण


◆  निर्माण को देखते हुए लागू किया गया है यातायात डायवर्जन


◆  फतेहगंज चौराहे से इंट्री कर दी गयी है बंद


अयोध्या। शहर के सबसे व्यस्ततम कहे जाने वाले फतेहगंज ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य 24 घंटे चल रहा है। 15 मार्च तक पाये के उपर खम्बे दिखाई देने लगेंगे। निर्माण के दौरान जनता की असुविधा कम से कम हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण स्थल पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया। देवकाली से आने वाले लोगो को जनौरा लालबाग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। वही फतेहगंज चौराहे से इंट्री बंद कर दी गयी है। लोगो इसको वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
सेतु निगम के जेई रोहित अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 80 पाईल होने है। जिसमें 32 पाईल का कार्य पूर्ण हो गया। निर्धारित समय से कार्य पूरा होने का प्रयास किया जा रहा है। अधिग्रहण के प्रकरण में जिनको किसी भी प्रकार का मुआवजा देय नहीं है उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द अपना निर्माण हटा ले जिससे कार्य आगे बढ़े। वहीं जिन्हें मुआवजा मिलना है उसने रजिस्ट्री हेतु अनुरोध किया जा रहा है। अभी 25 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments