Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने 6 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

आलापुर, अंबेडकर नगर। रामदुलार हत्या प्रकरण में आलापुर पुलिस ने हत्या के आरोपी 6 लोगों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इंद्रासन यादव पुत्र दुर्बल यादव, सोहन यादव पुत्र गोरख पाल ,निर्मल यादव पुत्र धंजू यादव, ईश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय पारस यादव, पवन यादव पुत्र स्वर्गीय बृजभान यादव और बीरबल पुत्र स्वर्गीय स्वर्गीय धंजु को झारखंडी बाबा मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


उपनिरीक्षक व हेड कास्टेबल निलंबित


आलापुर। राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत माझा कम्हारिया में हुई गोलीकांड से पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा के निर्देश थाना राजेसुलतानपुर से संबंधित दरोगा सुरेंद्र प्रताप सिंह दीवान राजेश राजभर हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments