Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमायके गई शिक्षिका के घर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया...

मायके गई शिक्षिका के घर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया नगदी समेत लाखों के आभूषण

जलालपुर,अंबेडकर नगर। मायके गई शिक्षिका के घर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर सवा लाख रुपए नगदी समेत लाखों का जेवरात चुराकर फुर्र हो गए। शिक्षिका के पति द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव की है।

 जानकारी के अनुसार पूनम गुप्ता जो पेशे से शिक्षिका है । बीते शनिवार को महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए बिलवाई गई थी और वहां से अपने मायके कलान चली गई और वहां जाकर रुक गई। इसी रात अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा सवा लाख रुपए नगद, तीन सोने की अंगूठी, करधन, पायल चार, मांगटीका ,सोने का चैन दो तथा अन्य सामान चोर लेकर फरार हो गए। जबकि उसके पति रवि कांत गुप्ता घर के बने दूसरे मकान में सो रहे थे। रविवार प्रातः जब अपने इस मकान पर आए तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए, जिसकी जानकारी पत्नी को दी । घटना की जानकारी शिक्षिका के पति रविकांत गुप्ता ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments