Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी ने कानपुर की घटना को लेकर किया बुलडोजर आहूति...

आम आदमी पार्टी ने कानपुर की घटना को लेकर किया बुलडोजर आहूति का कार्यक्रम

अयोध्या। रीडगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर की घटना को लेकर बुलडोजर आहुति का कार्यक्रम किया। जिसमे कार्यकर्ताओं ने हवन कुंड के सामने बैठकर हवन कुंड में प्रतीकात्मक बुलडोजर को आहूत किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ बुलडोजर स्वाहा के नारे लगाते हुए प्रतीकात्मक बुलडोजर को हवन कुंड में प्रवाहित कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश प्रवक्ता व चुनाव प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि आज हमने पार्टी कार्यालय पर कानपुर में हुई घटना को लेकर बुलडोजर आहुति का कार्यक्रम किया है जिसमें सभी ने हवन कुंड में प्रतीकात्मक बुलडोजर को जलाया है क्योंकि कानपुर में हुई घटना बहुत ही दर्दनाक थी हमारे सांसद संजय सिंह खुद कानपुर मौके पर जाकर पीड़ित बेटे से मिलकर उसकी आपबीती सुनी और उसको न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग की है कि इस घटना की कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। हवन कुंड कार्यक्रम में छात्र विंग जिला अध्यक्ष विकास वर्मा नदीम रजा मोहित महाराज महिला मोर्चा गुड़िया राइन मोहम्मद इसराइल सुनील मौर्या मोहम्मद कलीम जुल्फिकार आलम रमेश कुमार संदीप पटेल अन्य लोग सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments