Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागन्ने की आरती उतारकर दिव्यांग सपा नेता ने किया सरकार का विरोध

गन्ने की आरती उतारकर दिव्यांग सपा नेता ने किया सरकार का विरोध

अयोध्या। जिले के विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के पेट्रोल पंप गुंधौर के समीप किसानों के साथ सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने गन्ने के खेत में पहुंचकर गन्ना राजा की आरती उतार कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। वहीं पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में गन्ना किसानों के हाथों में सरकार कटोरा पकड़ने का काम कर रही है, ना गन्ने का उचित मूल्य मिल रहा है, ना समय से गन्ना किसानों को तौल की पर्चियां मिल पा रही हैं, ना गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ने की घाटतौली सरकार रोक पा रही है।
उन्होने कहा कि आज किसानों को समय से गन्ने की परचियां ना मिलने से खेतों में गन्ने की खड़ी फसल सूख रही है तथा आने वाली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है जिसका आज किसान खामियाजा झेलने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि आज किसान अपना अनाज आधे दाम पर बेचने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments