Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि गन्ने का सबसे ज्यादा रेट...

गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि गन्ने का सबसे ज्यादा रेट उत्तर प्रदेश में

अयोध्या। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गन्ने के मूल्य को लेकर कहा कि देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को अधिकतम रेट मिल रहा है। कैबिनेट ले चुकी है निर्णय इस वर्ष अब गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ेगा। तो वहीं लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्या व महंत राजू दास के विवाद को लेकर मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि साधु संतों पर हमला करना ठीक नहीं है, किसी साधु संत पर हमला करना निंदनीय बात है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, सारी घटना मुख्यमंत्री की जानकारी में है जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेगा सरकार उसके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्ती का भी काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments