Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाशिवरात्रि पर उमड़ा अयोध्या में आस्था का जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर उमड़ा अयोध्या में आस्था का जनसैलाब

अयोध्या। महाशिवरात्रि पर अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हर हर महादेव के जयघोष से अयोध्या नगरी का परिवेश गुंजायमान हो गया। रामनगरी के शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। नागेश्वरनाथ मंदिर भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की काफी लम्बी कतार दिखराई दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकां में भी सुबह से भक्त भगवान शिव की पूजा में डूबे दिखाई दिये।
महाशिवरात्रि पर यूपी के कई जनपदों से श्रद्धालु अयोध्या आये हुए है। यहां रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी पर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर निर्माण को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दिया। महाशिवरात्रि को लेकर अयोध्या समेत जिले के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की सम्भावना को देखते हुए प्रशासन से पहले से ही यातायात डायवर्जन लागू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments