Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआशा बहू की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

आशा बहू की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। आशा बहू की शिकायत पर मालीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । गांव निवासिनी ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में आशा बहू के पद पर कार्यरत हूं बराबर अस्पताल या गांव में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कार्य कर रही थी, विशेष अभियान के तहत जलालपुर नगपुर में हेपेटाइटिस का अभियान टीकाकरण ठेका से हो रहा था जिसमें प्रार्थिनी की ड्यूटी अखिलेश के साथ लगी थी अखिलेश सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना जैतपुर द्वारा कई नंबरों से प्रार्थिनी को फोन करके तथा अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती से धमकियों के साथ तरह तरह से नाजायज ढंग से परेशान करता है और मैं नहा रही थी चुपके से मेरा वीडियो बनाकर मेरे मोबाइल पर भेज कर कहा कि मेरा कहा नहीं मानोगी मैं तुम्हारा वीडियो शेयर कर दूंगा और जान से मार दूंगा। अखिलेश सिंह वर्तमान समय में जहां भी मै ड्यूटी करने जाती हू किसी न किसी माध्यम से पहुंचकर परेशान करता है तथा मेरे पति को जातिसूचक शब्दों से गाली देकर अपशब्द बोलता है बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है जिससे परिवार काफी ज्यादा भयभीत हुआ है। मालीपुर पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर 354 क, 504 506,67ए,एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments