Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामूहिक विवाह के तहत 119 जोड़ों की कराई गयी शादी

सामूहिक विवाह के तहत 119 जोड़ों की कराई गयी शादी

अयोध्या। जिले के बीकापुर विकासखंड परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान शामिल हुए। जिसमे 119 जोड़ो की शादी कराई गई। विवाह मंडप में वधू-पक्ष के माता-पिता ने कन्यादान किया। इस दौरान विधायक अमित सिंह चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उपहार भी भेंट किया।
बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि 2017 से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। आज हमारे क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया। हमारी सरकार सभी हर वर्ग के लोगों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता और समाज कल्याण एडीओ उषा शर्मा की मौजूदगी मे संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments