Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनरेगा मजदूर कल्याण मिशन ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

अयोध्या। मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन अयोध्या इकाई के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में अपनी कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशर्फीलाल वर्मा के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशर्फीलाल वर्मा ने बताया कि हमारा 6 सूत्रीय मांग पत्र जिसमें हमारी प्रमुख मांग श्रम विभाग में मृतक श्रमिकों के परिवार वालों का लाभ करीब 2 साल से नहीं मिला है उसका तुरंत भुगतान कराया जाए । सके साथ-साथ मनरेगा व अन्य कल्याणकारी में लगे मजदूरों की पुत्रियों की शादी का अनुदान का भुगतान किया जाए। यदि हमारी मांगे नही पूरी हुई तो हमारा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments