Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में मामी की मौत, भांजा घायल

सड़क दुघर्टना में मामी की मौत, भांजा घायल

जलालपुर,अंबेडकरनगर। सड़क दुघर्टना में मामी और भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय चिकित्सालय में लाया जहां चिकित्सक ने मामी को मृत घोषित कर दिया और भांजे की हालत गंभीर होने पर जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। सड़क पर दौड़ रहे आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर मे बगल में रखे ईंट के चट्टे से बाइक सवार टकराया था। दुर्घटना मालीपुर थाना के समीप मंसूरपुर गांव में हुई।गुरुवार शाम को आजमगढ़ जनपद के पवई थाना के किशुनपुर निवासी युवक उपेन्द  कुमार अपनी मामी राधिका विश्वकर्मा को बाइक से सुरहुरपुर होते हुए उनके घर बीबीपुर भुसौली छोड़ने जा रहा था।जब वह मंसूरपुर गांव में पहुंचा तो सड़क पर एक गोवंश आ गया।गोवंश से बचने के लिए उसने बाइक दूसरी तरफ मोड़ दिया तो सामने  गड्ढा पड़ गया।सड़क में बने गड्ढे के कारण चालक अनियंत्रित हो गया और दोनो मामी भांजे बाइक समेत ईंट के चट्टा में भिड़ गया।दुर्घटना देख आसपास के लोग दौड़ पड़े।दोनो घायलों को पुलिस वाहन और एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजा गया जहां मामी की मौत हो गई।दुर्घटना में घायल भांजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments