Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत कर्मी की तहरीर पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विद्युत कर्मी की तहरीर पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर,अंबेडकरनगर। बिजली कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट तोड़फोड़ के साथ एससी एसटी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना  कोतवाली के मोहल्ला वाजिदपुर का है।  जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार दोपहर को अधिशासी अभियंता के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चांडीडीहा गाँव निवासी बिजलीकर्मी पतिराम अपने दो अन्य कर्मियों के साथ वाजिदपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अख्तर के घर केवाईसी मीटर जांच आदि करने गए थे। उक्त घर की जांच के दौरान जब बिल से संबंधित कागजात आदि की मांग की गई तो वहां मौजूद सरवर और एक अन्य ने जाति सूचक गाली गलौज देते हुए मारपीट पर उतारू हो गये अन्य  सहयोगी रामरतन और आशाराम घटना की मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया और मोबाइल छीनकर पटक दिया।पीड़ित पतिराम की तहरीर पर सरवर के साथ एक अज्ञात के खिलाफ एससी /एसटी मारपीट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments