Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर में मूर्ति निर्माण के लिए दो और शिलाएं मैसूर से पहुंची...

राममंदिर में मूर्ति निर्माण के लिए दो और शिलाएं मैसूर से पहुंची अयोध्या

अयोध्या। राममंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा के निर्माण हेतु दो और शिलाएं मैसूर से अयोध्या पहुंची है। इससे पहले नेपाल से दो शिलाएं अयोध्या पहुंची थी। इन शिलाओं का परीक्षा विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा किया जा रहा है। विशेषज्ञों की राय को आधार बनाकर मूर्ति निर्माण में प्रयुक्त होने वाली शिला का निर्णय किया जायेगा।
इससे पहले नेपाल से दो देव शिलाएं अयोध्या पहुंची थी। जिन्हें रामसेवकपुरम में रखा गया था। मैसूर से आयी शिलाओं को भी इन देवशिलाओं के पास रखा गया है। राममंदिर में विग्रह निर्माण के लिए प्रयक्त होने वाली सम्भावित शिलाओं के दर्शन हेतु भारी भीड़ यहां उमड़ रही है। रामसेवकपुरम वर्तमान में पयर्टन स्थल बन गया है। हालांकि अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि किन शिलाओं से भगवान की प्रतिमा का निर्माण होगा। परन्तु शिलाओं के दर्शन में भक्तों के भीतर आस्था का ज्वार दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments