Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर20 फरवरी को होगी पूरा बक्ससराय ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद...

20 फरवरी को होगी पूरा बक्ससराय ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद की पुनर्मतगणना

अम्बेडकर नगर। टाण्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पूरा बक्सराय में वर्ष 2021 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव की पुनर्मतगणना आगामी 20 फरवरी को तहसीलदार टाण्डा न्यायालय कक्ष में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। यह आदेश आदेश उपजिलाधिकारी टाण्डा दीपक वर्मा ने न्यायालय में चल रही चुनाव याचिका शीला बनाम जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य में दिया है। उक्त सम्बन्ध में न्यायालय ने बीते छः फरवरी को पूर्व में दिए गए आदेश के क्रम में पड़े मतों के प्रतिपर्ण की जांच कराई थी,जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गए शपथ पत्र के विपरीत एक मत अधिक निकला जिसमें एक बूथ के प्रतिपर्ण लिफाफे में 295 की जगह 296 मत पड़ने का रिकार्ड मिला,जिसमे पुनः सुनवाई कर उपजिलाधिकारी ने पुनर्मतगणना का आदेश जारी किया है, अपने आदेश में उपजिलाधिकार ने वर्ष 2021 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के अभिलेख मत पत्र को जिला सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय व जिला पंचायत राज अधिकारी को लाने हेतु आदेश दिया है साथ ही उप पुलिस अधीक्षक टाण्डा को मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments