Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदम घुटने से हुई थी अभिनव की मौत

दम घुटने से हुई थी अभिनव की मौत

जलालपुर,अंबेडकर नगर। बीते दिवस कुए मे मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने और दम घुटने से हुई है। उक्त जानकारी देते हुए सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृत युवक नशेड़ी था। खाने के साथ ही इंजेक्शन लगाकर नशा करता था। उम्मीद है कि वह नशे के चलते कुएं में गिर गया होगा। जिस दिन पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद किया था तत्समय पुलिसकर्मियों ने कुएं के साथ ही आसपास जंगल में जांच पड़ताल किया था किंतु कुछ संदिग्ध नही मिला था। विदित हो कि स्थानीय थाना के सुरहुरपुर जिंदासपुर मार्ग पर बीते शनिवार को मछली मंडी के सामने जंगल में स्थित कुएं में एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की पहचान जलालपुर कोतवाली के शेखपुरा राजकुमारी निवासी अभिनव सिंह के रूप में हुई थी। मृतक के पिता राम अनुग्रह सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में पुत्र को नशे का आदी बताया था। सीओ ने बताया कि युवक का शव पानी में ज्यादा दिन रहने के कारण चमड़ी में छरण पैदा हो गया था जिसके वजह से मुंह और हाथ का चमड़ा छोड़ना शुरू हो गया था। चेहरे पर कोई केमिकल आदि का वजूद नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एस्फेक्सिया (पानी में डूबने से हुई मौत) आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments