Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

बीकापुर अयोध्या। प्रयागराज हाईवे मार्ग पर बीकापुर थाना क्षेत्र के राम नगर के निकट रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हरिसरन मौर्या उम्र 33 पुत्र राम सहाय की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक पर सवार अभिषेक सिंह राणा भी चोटिल हो गए। दोनों माझा सोनौरा थाना बीकापुर के निवासी हैं।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों लोगों को एम्बूलेंस से सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने हरिसरन मौर्या को देखते ही मृत घोषित कर दिया और घायल अभिषेक सिंह राणा का उपचार किया गया। बताया गया कि बाइक सवार दो युवक बीकापुर की तरफ से चौरे बाजार की तरफ जा रहे तभी तेज रफ़्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर बाइक पर सवार दोनों लोग बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर पर एम्बुलेंस से इलाज के लिए लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने हरिहरन को मृत घोषित कर दिया दूसरे घायल अभिषेक सिंह राणा का प्राथमिक उपचार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments