Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखेत में लगाये गये नंगे तार की चपेट में आने से युवक...

खेत में लगाये गये नंगे तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकापुर अयोध्या। जानवरों से फसल बचाने के उद्देश्य से पड़ोसियों द्वारा लगाये गये नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। कोतवाली बीकार के नंदू पुर निवासी ३१ वर्षीय पवान्स पांडे पुत्र रमाशंकर पांडे कि रविवार बीती रात उस समय बिजली के करंट से मौत हो गई जब वह अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने जा रहे थे। रात्रि लगभग आठ बजे पड़ोसी द्वारा जानवरों से फसल बचाने के लिए उद्देश्य से बिजली का नंगा तार लगाए जाने से बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। इंचार्ज दरोगा राधेश्याम सिंह हमराही सिपाही के साथ मौके पर पहुंचकर लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का आवास कोतवाली बीकापुर में है। और घटनास्थल इनायत नगर थाने में पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments