Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा और सम्मान के साथ भाजपा ने मनाया पण्डित दीन दयाल उपाध्याय...

श्रद्धा और सम्मान के साथ भाजपा ने मनाया पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि

अंबेडकर नगर । भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष अपने मनीषी भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। जनपद में भाजपा की सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण राशि भेंट किया।

        भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल के बूथ संख्या 306 में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस के अवसर पर कहा कि एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता महामानव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए भाजपा ने समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर देश और समाज को समृद्धि शाली बनाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि पण्डित जी की एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्म सात कर भाजपा चतुर्विकास कर उनके सपने को साकार कर रही है।

             भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने हंसवर मण्डल के बूथ संख्या 306 और जीवत मण्डल के बूथ संख्या 52 पंथीपुर में आयोजित समर्पण दिवस के अवसर पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म 23 सितम्बर 1916 को हुआ था और 11फरवरी 1968 को पण्डित दीन दयाल नगर(मुगल सराय) में उनका निधन हो गया था।पण्डित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद की दर्शन को अपनाते हुए समाज की अन्तिम पायदान के लोगों के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर देश और समाज की उत्थान का कार्य भाजपा की प्राथमिकता में है।

         पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक गण,निवर्तमान चेयर सरिता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर राना रणधीर सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह, यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments