Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारतयात्री जितेंद्र पटेल कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत- अमित कुमार वर्मा

भारतयात्री जितेंद्र पटेल कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत- अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा में साथ साथ चले भारत यात्री जितेंद्र पटेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्रोत बन गये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत यात्री जितेंद्र पटेल के स्वागत में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेज धूप, आंधी,तूफान और बर्फ की बारिश में राहुल गाँधी के साथ चलने वाले भारत यात्रियों ने मंहगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के अमर सेनानियों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा लिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारतजोड़ो यात्रा से अपने गृहजनपद अम्बेडकर नगर में प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ जिसमें  उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल प्रभारी सिद्धार्थनगर ,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव संजय तिवारी, सुखीलाल वर्मा और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भारत यात्री जितेंद्र पटेल और उनके साथ आये सुल्तानपुर के ओबीसी अध्यक्ष रामकुमार यादव, डा राम नरेश मौर्य,राज कुमार मौर्य और अजीत वर्मा का जोरदार स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने संचालन उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने किया कांग्रेसजनों ने भारत यात्री जितेंद्र पटेल को बाबा साहब अम्बेडकर का चित्र स्मारिका भेंट की।

अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत भारतयात्री जितेंद्र पटेल ने समस्त कांग्रेसजनों कि आभार जताते हुए कहा कि मैं आपके परिवार का छोटा सा सदस्य हूँ और आप  भी ने प्रारंभ से ही सभी भारतयात्रियों की जो हौसला-अफजाई की है वह बता रहा है भाजपा के अत्याचार और कुशासन का अंत तय है, मंहगाई की मार,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति हम सभी के नेता राहुल गांधी के निडर और सत्य न्यायप्रिय नेतृत्व में मिलना तय है।

उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि जितेन्द्र पटेल मेरे छोटे भाई हैं अपनी निष्ठा अटल और दृढ़ संकल्प से आज उन्होंने यह गौरव हासिल किया है उसके लिए साधुवाद और बधाई हम सभी साथ साथ हैं।

  उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि जितेन्द्र पटेल ने भारत यात्री बनकर जनपद का गौरव बढ़ाया हम सभी को उनपर गर्व है।

समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिलदेव बारी, आदित्य नारायण तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, मस्तराम शर्मा, रजनीश कुमार,रीतेश तिवारी और रामरूप साहू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments