Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा किसान मोर्चा के द्वारा बजट को लेकर संगोष्ठी किया गया आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा बजट को लेकर संगोष्ठी किया गया आयोजन

अयोध्या। भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सदर तहसील के भीखापुर गांव बजट पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि बजट में कृषि को आधुनिकता से जोड़ते हुए प्रौद्योगिकी के जरिये कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। ताकि किसानों को दीर्घकाल तक व्यापक लाभ मिलें। इस बजट में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दिया गया है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि छोटे-मझौले किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में कई कदम बजट में उठाये गये है। सरकार गरीबों व किसानो समृद्ध करने की योजना पर काम कर रही है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को प्रदान किया गया है। बजट सभी वर्गो के उत्थान के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, वंचितों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा भी तय करेगा। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये अमृत काल बजट में सरकार का फोकस कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में है। जिसके लिए बजट में कई प्राविधान किये गये है। प्राकृतिक कृषि की ओर किसान का रुझान बढ़ने के साथ उनकी आय में बढ़ोत्तरी भी आने वाले समय में दिखाई देगी। यह बजट एक नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, सुबोध चतुर्वेदी, वरुण चौधरी, दीपक पाण्डेय, कपिलदेव वर्मा, अमरजीत सिंह व सैकड़ो किसान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments