Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगायब हुए भाई –बहन राजस्थान में मिले, छात्रों को लेने पुलिस टीम...

गायब हुए भाई –बहन राजस्थान में मिले, छात्रों को लेने पुलिस टीम रवाना

जलालपुर, अंबेडकरनगर। बीते दिवस विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकले और अचानक गायब भाई बहन का पता पुलिस ने लगा लिया है। पुलिस टीम भाई बहन को राजस्थान प्रदेश से वापस लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। बीते मंगलवार को कानपुर जनपद के निवासी और मंगुराडिला बाजार में किराए के मकान में रहकर फेरी लगाने वाले वकील सिंह के किशोर पुत्र और पुत्री सौरभ सिंह तथा पारुल साइकिल से विद्यालय के लिए निकले थे।शाम तक वापस नहीं लौटने के वजह से पीड़ित पिता ने कोतवाली में बहला फुसलाकर की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरो की खोज शुरू किया तो दोनो का पता लगा लिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की माता अपने पति का साथ छोड़कर किसी अन्य से विवाह कर लिया है। वह इस समय अपने दूसरे पति के साथ राजस्थान में रह रही है। दोनो बच्चे भी अपनी मां के संपर्क में रहते थे।दोनो भाई बहन साइकिल किसी को बेंच दिया और उससे मिले रूपये की बदौलत अपनी माता से मिलने राजस्थान पहुंच गए है। पुलिस टीम उन्हे लेने गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments