Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही...

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है भाजपा–गिरीश

अंबेडकर नगर। प्रदेश सरकार द्वारा जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के बाद जनपद में नव नियुक्त प्रभारी मंत्री खेल एवम युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने जनपद का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया।प्रभारी मंत्री के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा पर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोहिया भवन में केंद्रीय बजट पर गोष्ठी और सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गांव,गरीब,किसान,दलितों,पिछड़ों, शोषित,वंचितों,दिव्यांगजनों,आर्थिक रूप से पिछड़े को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। केंद्रीय बजट से प्रदेश को एक लाख 83 करोड़ रुपए प्रदेश को मिला है।28 नर्सिंग होम,15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क खाद्यान्य,देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए नवजवानों को रोजगार दिलाने की प्राथमिकता बजट में किया गया है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए बजट में धन आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की 112 अति पिछड़े जिलों को विकास के लिए चयनित किए गए हैं। जिनमें से आठ जिले उत्तर प्रदेश से चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भाजपा सरकार ने पांच एक्सप्रेस वे मिला है। पत्रकारों की सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार को अपना मानती है और भाजपा 135 करोड़ जनता को अपना परिवार मानती है। भाजपा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है।भाजपा और उसके कार्यकर्ता चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भाजपा जिले में परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट से उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों पर जायेगा। किसान हमारा अन्नदाता है उसकी उपज दुगुनी कैसे हो इस नीति पर भाजपा सरकार तेजी से कार्य कर रही है। बजट पर गोष्ठी का संचालन जिला उपध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। न्यू सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कुशल कार्यशैली और संगठन की जन अकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जाने से ही देश हित और सामाजिक कार्यों को पूरा किया जाना सम्भव हो पा रहा है। प्रभारी मंत्री ने प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर सरकार की योजनाओं के साथ साथ देश के गरीबों को समर्पित बजट की खूबियों से जनता को परिचित कराने का अनुरोध किया।
बजट पर गोष्ठी और स्वागत में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी,सुभाष राय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र आदि भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments