Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधोखाधड़ी करके जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कराने वाला गिरफ्तार

धोखाधड़ी करके जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कराने वाला गिरफ्तार

अयोध्या । पुलिस ने धोखाधड़ी करके जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त करीब 13 माह से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना रौनाही की पुलिस ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमें धारा 419/420/467/468/471 से सम्बंधित करीब 13 माह से फरार चल रहे अभियुक्त आमिर खां पुत्र स्व0 मो0 नसीम खां निवासी दलवीर खां का पुरवा मजरे शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को मुखबिर की सूचना पर तहसीनपुर रौनाही टोल प्लाजा थाना रौनाही से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मो0 सुहेल खाँ थाना रौनाही जनपद अयोध्या का0 विनय कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments