Friday, November 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवक को कार सवारों ने अगवा कर पीटा, दो नामजद समेत अज्ञात...

युवक को कार सवारों ने अगवा कर पीटा, दो नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज


◆ चार पहिया वाहन से पहुंचे थे चार लोग, मारपीट के बाद ज्वाला प्रसाद मेमोरियल स्कूल के पास फेंका


अयोध्या।  दुकान पर बैठे युवक को चार पहिया वाहन सवार लोगों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि उसे वाहन में डालकर मारपीट की गई और गले से सोने की चेन छीन ली गई। इसके बाद आरोपित उसे ज्वाला प्रसाद मेमोरियल स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। मामले में कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली अयोध्या के छोटी छावनी, वासुदेव घाट निवासी अमित कुमार दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को वह अयोध्या आई हॉस्पिटल के पास अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी से पहुंचे लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि वाहन में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे शरीर पर बाहरी और अंदरूनी चोटें आईं। हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और कंठी-माला भी छीन ली। पीड़ित के मुताबिक आरोपितों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेहोशी की हालत में उन्हें ज्वाला प्रसाद मेमोरियल स्कूल के पास फेंक दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जबरन शराब भी पिलाई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप साहनी उर्फ गुड्डू साहनी निवासी कुमार मंडी, जमुनाप्रसाद, सहादतगंज और बृजेश निषाद निवासी रायगंज समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 140(1), 115(2), 352, 351(3) और 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments