अंबेडकर नगर। टीएससीटी के संस्थापक विवेकानंद आर्य द्वारा स्थापित संस्था एनएससीटी की ओर से संस्था के सक्रिय सदस्य अरविंद श्रीवास्तव की पुत्री के विवाह के अवसर पर 1.75 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने प्रतीकात्मक चेक कन्या पक्ष को सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि संस्था ने अपने दूसरे कन्यादान सहयोग अभियान के तहत मात्र पांच-पांच रुपये के सामूहिक योगदान से 11 वैधानिक सदस्यों के परिवारों को कुल 19 लाख 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 10 वैधानिक मृतक सदस्यों के नामित परिजनों के खातों में सीधे एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंचा चुकी है।
उन्होंने बताया कि संस्था की वेबसाइट nsctup.com और एनएससीटी ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। कार्यक्रम में अयोध्या जिला संयोजक जगदीश वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री मनोज यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. प्रभात कुमार, सुरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अरविंद श्रीवास्तव, रामफूल यादव सहित वर-वधू पक्ष के परिजन मौजूद रहे।