Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

अवध विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू


◆  विज्ञान संकायाध्यक्ष ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कक्ष निरीक्षकों को दिए निर्देश


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के क्रम में सोमवार से विज्ञान संकाय की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा के पहले दिन विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसएस मिश्र ने तुलसी भवन स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रो. मिश्र ने कहा कि परिसर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही हैं। उन्होंने सभी कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर अपने आवंटित परीक्षा कक्षों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और परीक्षा की गंभीरता एवं अनुशासन बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments