अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडेय‘ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए सपनों का समाजवादी उत्तर प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने अपने संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व से समाजवादी आंदोलन को देशव्यापी पहचान दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख–दुख में सहभागी बनने की सीख दी। आज सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से काम करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक समरसता और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। विचार गोष्ठी को महानगर महासचिव हमीद जाफर मीशम, जिला महासचिव स्वामीनाथ वर्मा, एजाज अहमद, लौटन राम निषाद, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, बलराम मौर्य, अनित शुक्ला, इंद्रपाल यादव, केके पटेल, श्रीचंद यादव, जब्बार अली, विनोद कुमार लोधी, सरोज यादव, रामकरन यादव, दान बहादुर सिंह, मोहम्मद शोएब खान, विद्याभूषण पासी, मोहम्मद सोहेल और बृजेश सिंह चौहान सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर दीदार अब्बास, चौधरी शहरयार, वैस अंसारी, चंदन यादव, आकिब खान, वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद, जहीर खान, छोटेलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, रेहान खान, राम सागर यादव, अली सईद, सूरज निषाद, इन्द्रसेन मौर्य, समरपाल यादव, राम सिंह, रितेश यादव, अक्षत श्रीवास्तव, दिवाकर कन्नौजिया, पूजा वर्मा, अवधेश यादव, अलगू प्रसाद, ललित यादव, नरेंद्र यादव, रामभवन, रोहित यादव भल्लू और मयाराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।