◆ 85 शक्ति केंद्रों पर हुई बैठक, अभियान पर चर्चा, सोमवार और मंगलवार को घर-घर करेंगे सम्पर्क
अयोध्या। भाजपा महानगर के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित कर मतदाता जोड़ो अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से संपर्क कर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरने में सहयोग किया।
इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मनोहर लाल इंटर कॉलेज रिकाबगंज, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी कैंप कार्यालय, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह प्राथमिक विद्यालय भदौली बुजुर्ग दक्षिणी तथा भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह फार्ब्स इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रसूलाबाद प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने छोटी देवकाली स्थित बूथ पर पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। इसी क्रम में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी एडी बेसिक कार्यालय और शिवेंद्र सिंह मडना बूथ पर पहुंचे। सभी ने पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया और फार्म-6 भरने में सहायता की।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची का अवलोकन कर नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा और उनका फार्म-6 भरवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अभियान में महामंत्री परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्य, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, रामप्रीत वर्मा, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, शिवम शुक्ला, रवि शर्मा, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, रवि सिंह, गरिमा मौर्य, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, आकाश सोमवंशी और अभिलाष मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर मौजूद रहे।