Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां

एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां


अम्बेडकर नगर। जनपद में रविवार शाम छह बजे पुलिस लाइन परिसर में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई और ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल में आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जाता है। इसमें पुलिस, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्रों और स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments