Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली के खंभे से टकराई कार, बड़ा हादसा टला

बिजली के खंभे से टकराई कार, बड़ा हादसा टला


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुरहुररपुर-जलालपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टक्कर के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव निवासी रोहित यादव पुत्र अच्छेलाल यादव अपनी कार से बस्ती से घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। बताया जाता है कि सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग पर पहुंचते ही चालक को अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के समय बिजली की आपूर्ति चालू थी, लेकिन खंभे से टक्कर के बाद बिजली गुल हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया गया। हादसे में दोनों युवकों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments