Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर विश्व आयुर्वेद परिषद ने लगाए निःशुल्क चिकित्सा शिविर

चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर विश्व आयुर्वेद परिषद ने लगाए निःशुल्क चिकित्सा शिविर


◆ बहादुरगंज और जमथरा में श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं, वर्ष 2005 से जारी है सेवा का क्रम


अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से परिक्रमा मार्ग पर दो स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए। बहादुरगंज और जमथरा में कलश आयुर्वेदम् के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में परिक्रमार्थियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। परिषद की ओर से वर्ष 2005 से लगातार इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तर प्रदेश के चिकित्सक प्रकोष्ठ के सह प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा को महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताया।

शिविरों में परिक्रमा के दौरान थकान, दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। दर्द निवारक दवाओं के साथ सर्दी, बुखार, खांसी और दस्त जैसी समस्याओं की औषधियां उपलब्ध कराई गईं। परिक्रमा के दौरान चोट लगने और छिलने पर श्रद्धालुओं की मरहम-पट्टी भी की गई। बड़ी संख्या में परिक्रमार्थियों ने शिविरों में पहुंचकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

सेवा कार्य में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सत्य कुमार सिंह, अभ्युदय श्रीवास्तव, बजरंगी प्रसाद गौतम, अंशू श्रीवास्तव, डॉ. एसके भार्गव, शिखा श्रीवास्तव, डॉ. राहुल कुमार भार्गव, डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, गणेश गौड़, अनिमेष श्रीवास्तव, पूजा सिंह, अमन गुप्ता और शुभम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments