Saturday, November 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक के रिफ्यूजी मार्केट में पटाखों का अवैध भंडारण मिला, एक हिरासत...

चौक के रिफ्यूजी मार्केट में पटाखों का अवैध भंडारण मिला, एक हिरासत में


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक स्थित रिफ्यूजी मार्केट में पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित पटाखों की खेप बरामद की है। दुकान की तलाशी के दौरान 11 प्लास्टिक की बोरियों और 17 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिफ्यूजी मार्केट में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम बंटी जायसवाल बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 11 प्लास्टिक की बोरियों और 17 गत्तों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति पटाखों के भंडारण का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments