Saturday, November 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादूधिया रोशनी से जगमगाया जिला मुख्यालय, बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

दूधिया रोशनी से जगमगाया जिला मुख्यालय, बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़


◆ दीपावली की पूर्व संध्या पर देर रात तक गुलजार रहे बाजार, पटाखों की दुकानों पर भी रही भारी भीड़


अम्बेडकर नगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरा जिला मुख्यालय दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा शहर दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर नजर आया। शाम ढलते ही बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। रोशनी से नहाई दुकानों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही देर रात तक बनी रही।

दीपावली से एक दिन पहले भी खरीदारी को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान, पूजन सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। परिवार के साथ निकले लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही जिले की छोटी-बड़ी बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही।

वहीं, नवीन सब्जी मंडी परिसर में लगाई गई पटाखों की दुकानों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ रही। बच्चे और युवा अपनी पसंद के पटाखे खरीदते नजर आए। देर शाम तक यहां ग्राहकों की आवाजाही जारी रही। बाजारों की रौनक, दुकानों की जगमगाहट और लोगों के चेहरों पर दिखता उत्साह दीपावली के उल्लास को और खास बना रहा था। पूरा जिला मुख्यालय रोशनी और खुशियों के रंग में रंगा नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments