अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अयोध्या महानगर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से दर्शन नगर रोड स्थित आशापुर के सरदार पटेल भवन में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई की और उसे फूलों से सजाकर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ. अरविन्द चौरसिया ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य, परमानंद मिश्रा, मनोज वर्मा, कपिलदेव वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, आरपी सिंह, सरदार पटेल भवन के अध्यक्ष पीएन वर्मा, अयोध्या मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, लवकुश यादव और वीरेंद्र पटेल मौजूद रहे। महिला मोर्चा अध्यक्ष अशोका द्विवेदी, एससी मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सागर सहित महानगर के बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।