Saturday, October 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने सीएम पोर्टल...

पुलिस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत


◆ सीओ ने युवक को बुलाकर शुरू की पूछताछ


जलालपुर, अंबेडकर नगर। गल्ला मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने युवक को बुलाकर पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदित हो कि बीते 16 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे गल्ला मंडी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। मामले में जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने वीडियो बयान जारी कर बताया था कि कुछ युवक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें रोकने के दौरान यह घटना हुई।

वहीं, पीड़ित युवक का आरोप है कि कार्यक्रम में अन्य युवक धक्का-मुक्की कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बिना पूछताछ किए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इसी मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर क्षेत्राधिकारी ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments