Friday, October 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभंडारे के लिए सब्जी लेकर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, बाइक...

भंडारे के लिए सब्जी लेकर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के गौरी बड़ा गांव में भंडारे के लिए सब्जी लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने के साथ ही बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी विकास पुत्र सिंधे के मुताबिक, 21 अक्टूबर की शाम गांव में आयोजित भंडारे के लिए सब्जी खत्म होने पर वह बाइक से बढ़या बाजार खरीदारी करने गया था। रात में वापस लौटते समय अमर सिंह के घर के पास कुछ लोगों ने उसकी बाइक के सामने बांस लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में उसकी पीठ, बाईं जांघ और बाईं आंख के पास चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी स्प्लेंडर बाइक की नंबर प्लेट और दोनों इंडिकेटर भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments