Friday, October 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग


◆ राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत हुआ प्रदर्शन


अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्षी दल चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर चिंता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी सभी राजनीतिक दलों के प्रति निष्पक्ष रहना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और वोट की सुरक्षा पर सवाल उठना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मताधिकार की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाती रहेगी।

पूर्व विधायक माधव प्रसाद और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग उठाई गई। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत ने किया। अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, बसंत मिश्रा, नाजिश फातिमा, जय प्रताप गुप्ता, अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, जनार्दन मिश्रा, मुस्लिम शेख, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनिक, विवेक प्रताप शर्मा, नीलम कुमारी, आसाराम, जग रथ, दिनेश मिश्रा, पंकज सिंह, कैफियत अंसारी, राकेश तिवारी, फिरोज अंसारी, विकास मिश्रा, आलोक खरे, अरुण साहू, अंकित जैन, राजेश चतुर्वेदी, रामकरण कोरी, रामनाथ शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू और दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments