अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र के ताहिरपुर में नवनिर्मित हरि शोभा पैलेस का भव्य शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर पैलेस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
हरि शोभा पैलेस के प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि पैलेस का निर्माण अपने पूज्य चाचा-चाची की स्मृति में कराया गया है। उनका उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें ठहरने के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सके।
कार्यक्रम में शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह ने संतोष सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर संतोष सिंह, उनके पिता राम बख्श सिंह और छोटे भाई ने अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।