Wednesday, October 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव


आलापुर, अम्बेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनडीह गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान जय सिंह गौतम पुत्र स्वर्गीय श्याम कुंवर, निवासी ग्राम लखनडीह के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जय सिंह गौतम मंगलवार शाम मेला देखने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह किन परिस्थितियों में गांव के बाहर सड़क किनारे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार सुबह उसका शव मिलने की खबर सामने आते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

बताया जा रहा है कि जय सिंह का मोबाइल फोन भी गायब है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और मोबाइल फोन का नहीं मिलना मामले को और गंभीर बना रहा है। हालांकि, मोबाइल गायब होने के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इस विषय में जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष रितेश कुमार पांडे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments