अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। आरोपित पीड़िता को साथ लेकर कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ किशन पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी सिकरोहर बढईपुर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।