Monday, October 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में 40 फुट के रावण का होगा दहन, आकर्षण का...

एनटीपीसी टांडा में 40 फुट के रावण का होगा दहन, आकर्षण का केंद्र रहेगा भव्य आयोजन


अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में मंगलवार को भव्य रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एनटीपीसी टेवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों की ओर से इसे जिले के सबसे बड़े रावण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम पांच बजे से एनटीपीसी रामलीला मैदान में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा होंगे। आयोजन उनके मार्गदर्शन में तथा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख रजनीश खेतान की देखरेख में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments