Monday, October 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतदान के दिन बूथ प्रबंधन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बनाई कार्ययोजना

मतदान के दिन बूथ प्रबंधन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बनाई कार्ययोजना


अयोध्या। शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और अभियान के जिला संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाताओं से संपर्क और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। संगठन की ओर से प्रत्येक पदाधिकारी को 20 मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मतदान के दिन सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले कैंपों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव के संबंध में संवाद करें और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही बूथ स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का समुचित वितरण करने पर जोर दिया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बूथों पर आने वाले मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी रखें।

अभियान के जिला संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि मतदाताओं से संवाद और बूथ स्तर की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे।

बैठक में तिलकराम मौर्या , शैलेंद्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, रीना द्विवेदी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, सहित चुनाव कार्य में लगे अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments