Monday, October 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगली...

खेत की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका


मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव की घटना, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी


जलालपुर, अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव में खेत की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह खेत के पास दोनों के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आजनपारा गांव निवासी बिशुनलाल (40) अपनी पत्नी द्रोपती (38) के साथ रविवार रात करीब 11 बजे खेत की सिंचाई करने गए थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो सड़क किनारे खेत में दोनों के शव पड़े देखे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पति-पत्नी की एक साथ मौत होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक दंपती के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments