Sunday, October 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा

20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा


◆ रास्ते में नहीं रुकेंगी समितियां, फतेहगंज से शुरू होगा शोभायात्रा का क्रम; शराबियों पर निगरानी और अनुशासन बनाए रखने पर जोर


अयोध्या । दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार से निकलेगी। शोभायात्रा को व्यवस्थित और गतिमान बनाए रखने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने समितियों के लिए दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसके तहत अपने-अपने पंडालों से विसर्जन के लिए निकलने वाली समितियां रास्ते में कहीं नहीं रुकेंगी। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर पहुंचने पर केंद्रीय समिति की ओर से पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाओं के वाहनों को नंबर दिए जाएंगे। सभी झांकियों, बैंड-बाजों और महापुरुषों की झांकियों को समय से तैयार कर फतेहगंज चौराहे तक व्यवस्थित किया जाएगा। सुबह 10 बजे पहली प्रतिमा के राजकीय इंटर कॉलेज के द्वार से निकलते ही विसर्जन शोभायात्रा शुरू हो जाएगी।

ये निर्णय रविवार सुबह शुभम, सुभाष नगर में आयोजित केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि शोभायात्रा को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय समिति अपने पदाधिकारियों की टोलियां प्रमुख स्थानों पर तैनात करेगी। इनमें फतेहगंज, मोतीबाग, चौक, पॉपुलर गली, रिकाबगंज चौराहा, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी और सहादतगंज हनुमानगढ़ी शामिल हैं। ये टोलियां शोभायात्रा की गति बनाए रखने और व्यवस्थाओं के समन्वय में भूमिका निभाएंगी।

बैठक का संचालन करते हुए जिला संयोजक गगन जायसवाल ने दुर्गा पूजा समितियों से शोभायात्रा में अनुशासन और शालीनता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब पीकर आने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जाए और उन्हें शोभायात्रा में शामिल न होने दिया जाए। सभी समितियां आपसी समन्वय से उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाएं।

निर्धारित समय के अनुसार शोभायात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी। केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार, शोभायात्रा के सुबह 11:30 बजे चौक, दोपहर एक बजे रिकाबगंज चौराहा और दोपहर दो बजे रोडवेज पहुंचने की योजना बनाई गई है।

बैठक में जिला पुलिस प्रभारी जेएन चतुर्वेदी, शिवजी गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, चंदन गुप्ता, अमित कनौजिया, राजेश कुमार जायसवाल राजू, पवन कुमार निषाद, दीपक गौतम, रविकांत आर्य, जनार्दन पांडेय बबलू, देवेंद्र अग्रहरि, अंकुश गुप्ता, डॉ. अखिलेश वैश्य, अंजनी पांडेय, विनय प्रकाश तिवारी, तरुण कुमार गुप्ता डम्पी, वासू श्रीवास्तव, साकेत किशोर, रवींद्र यादव, नीरज पाठक, नागेंद्र पांडेय, पंकज सनाढ्य, कमलेश सोलंकी, रामबाबू कसौंधन, अरुण अग्रहरि, गोल्डन खत्री, उज्ज्वल सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मयंकर शुक्ला, विवेक कुमार सिंह, राजपूत यादव, भानचंद्र गुप्ता और शिवजी शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments